ZindSa · Zindagi Ka Sathi

गोपनीयता नीति

ZindSa गोपनीयता नीति (सारांश)
प्रभावी: 28 अगस्त 2026 · EWUS Technologies

1. डेटा स्वराज, हमारा मूल सिद्धांत: आपका जन्म विवरण (तिथि, समय, स्थान), परिवार के सदस्य और उनकी जन्म-तिथियाँ, आपकी कुंडली, दान-रिकॉर्ड और संकल्प - यह सब केवल आपके फोन पर रहता है। यह हमारे सर्वर तक कभी नहीं पहुँचता - पेड रिपोर्ट के लिए भी नहीं।

2. लॉगिन केवल Google Sign-In से होता है। सर्वर पर केवल आपका नाम और ईमेल रहता है (यही आपकी लॉगिन-पहचान है), और यदि आप स्वयं सेटिंग्स में दें तो WhatsApp रिमाइंडर के लिए फोन नंबर। Pro या रिपोर्ट खरीदने पर उसका बिलिंग रिकॉर्ड (Razorpay/Play ऑर्डर आईडी, राशि, स्टोर-रीजन) संग्रहीत होता है। जो गुरु सेवा देने के लिए पंजीकरण करते हैं, उनका KYC भी सर्वर पर रहता है: पहचान-दस्तावेज़, UPI हैंडल और परंपरा/धर्म - उनकी अपनी सहमति से, लिस्टिंग के लिए।

3. आपका धर्म हमारे सर्वर पर जाता है - हम इसे घुमा-फिरा कर नहीं लिखेंगे। ऐप चलाते समय वह हमारे अपने सर्वर को छोटे इस्तेमाल-संकेत भेज सकती है: कौन सा कदम हुआ, कौन सी भाषा, कौन सा धर्म, एक रैंडम device-id, और देश/राज्य जितना मोटा इलाका (GPS कभी नहीं)। आपके धर्म का नाम इस संकेत में होता है और सर्वर पर संग्रहीत होता है। रिपोर्ट खरीदने पर भी धर्म, रिपोर्ट का स्तर और भाषा सर्वर पर दर्ज होती है। ये संकेत तभी भेजे जाते हैं जब आप सेटिंग्स में "इस्तेमाल-संकेत साझा करें" चालू करें। यह तब तक बंद रहता है जब तक आप स्वयं चालू न करें; बंद रहते हुए कुछ भी इकट्ठा या भेजा नहीं जाता, और दोबारा बंद करते ही भेजना रुक जाता है और जो बचा हो वह मिटा दिया जाता है। ऐप पहली बार खुलने पर पूछती है कि आप 18 वर्ष या उससे अधिक के हैं या नहीं; यदि नहीं, तो इस्तेमाल-संकेत चालू किए ही नहीं जा सकते। ऐप में कोई तीसरे पक्ष का ऐनलिटिक्स या विज्ञापन SDK है ही नहीं - ये संकेत केवल हमारे अपने सर्वर तक जाते हैं।

4. गुरु कनेक्ट: ZindSa गुरु-सेवा का भुगतान प्रोसेस नहीं करता - सेवा की राशि सीधे गुरु को जाती है, उसका कोई Razorpay/ऑर्डर रिकॉर्ड ZindSa के सर्वर पर नहीं बनता। बुकिंग (किस गुरु से, कब) और चैट-संदेश सर्वर पर एन्क्रिप्ट करके रखे जाते हैं और 90 दिन बाद मिटा दिए जाते हैं। कॉल का सिग्नलिंग कॉल खत्म होते ही सर्वर से मिटा दिया जाता है। कॉल की ऑडियो या वीडियो हमारे सर्वर पर कभी भी रिकॉर्ड या संग्रहीत नहीं की जाती।

5. लोकेशन का उपयोग केवल आपके फोन पर होता है (सूर्योदय/नमाज़ के समय, आस-पास के स्थान Maps में खोलने के लिए)। हम इसे सर्वर पर नहीं भेजते।

6. ZindSa सलाहकार को केवल आपका प्रश्न, धर्म और भाषा मिलती है - नाम, जन्म विवरण या कोई पहचान नहीं। आपका प्रश्न, धर्म और भाषा ZindSa के अपने सर्वर पर प्रोसेस होते हैं। किसी भी AI प्रदाता को कुछ नहीं भेजा जाता। उत्तर ZindSa के अपने सत्यापित शास्त्र-भंडार से तैयार किया जाता है। सर्वर पर केवल एक गिनती रखी जाती है (आपने उस दिन कितने प्रश्न पूछे, कितने उत्तर सुने) ताकि फेयर-यूज़ सीमा लागू हो सके। उत्तर को आवाज़ में सुनने पर वही उत्तर-टेक्स्ट Google की TTS सेवा को जाता है।

7. "इस वचन में गलती है?" वाली गलती-रिपोर्ट: आप जो भेजते हैं - पैसेज आईडी, जो टेक्स्ट स्क्रीन पर दिखा, भाषा, धर्म और आपका लिखा नोट - वह हमारे सर्वर पर आता है और आपके खाते से बिना जुड़े (गुमनाम) रखा जाता है। इसी वजह से खाता मिटाने पर यह रिपोर्ट नहीं मिटती; उसे हटवाने के लिए support@zindsa.com पर लिखें।

8. दर्शन: जब तक आप प्ले नहीं दबाते, इसके बारे में कुछ भी आपके फोन से बाहर नहीं जाता। प्ले दबाते ही आपका फोन YouTube (Google) से जुड़ता है, और उन्हें आपका IP पता और आप क्या देख रहे हैं, मिल जाता है।

9. हम आपका डेटा किसी को नहीं बेचते और इसका उपयोग विज्ञापन के लिए नहीं करते। इस ऐप में कोई विज्ञापन है ही नहीं।

10. खाता मिटाना: सेटिंग्स में "खाता मिटाओ" से आपका खाता और उससे जुड़ा सारा सर्वर-रिकॉर्ड (नाम, ईमेल, फोन, बिलिंग/बुकिंग/रिपोर्ट, चैट, गुरु-KYC) तुरंत मिटा दिया जाता है; चाहें तो support@zindsa.com पर लिखकर भी करवा सकते हैं। दो चीज़ें इसके बाद भी रहती हैं और हम इसे छिपाते नहीं: (क) बिंदु 3 वाले इस्तेमाल-संकेत मिटते नहीं - उनसे केवल आपके खाते की कड़ी हटा दी जाती है, और धर्म/भाषा वाली गुमनाम पंक्ति बनी रहती है; (ख) बिंदु 7 वाली गलती-रिपोर्ट, जो शुरू से ही गुमनाम है। इस फोन का डेटा आप स्वयं सेटिंग्स में "इस फोन का डेटा मिटाएँ" से मिटा सकते हैं, या ऐप हटाकर।

प्रश्नों के लिए: support@zindsa.com